हैप्पी बर्थडे कान्हा जी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नंदबाबा के आया कन्हिया नाचो गाओ जी

हैप्पी बड्डे कान्हा जी का आज मनाओ जी

आया जन्मदिन सवेरे का धूम मचाओ जी

हैप्पी बड्डे कान्हा जी का आज मनाओ जी

घर घर झूले पालने में मोहन मुरली वाला री

लाखो में है एक सावरा चाहे रंग का काला री

कानो के पीछे काला सा एक टीका लगाओ जी

हैप्पी बड्डे कान्हा जी का आज मनाओ जी

रंग बिरंगे लगे गुब्बारे सारी दुनिया आज सजी

जगह जगह पे DJ बाजे देखो कैसी धूम मची

मेवे और मलाई का सब केक खिलाओ जी

हैप्पी बड्डे कान्हा जी का आज मनाओ जी

खुली हतखडी टूटी बेड़ी सो गए पहरे दार है

हुआ उजाला जेल के अंदर जन्मे कृष्ण मुरार है

धन्य है मैया देवकी खुशिया मनाओ जी

हैप्पी बड्डे कान्हा जी का आज मनाओ जी

ब्रह्मा नाचे विष्णु नाचे शिव नाचे कैलाश में

सारी दुनिया झूम रही है श्याम मिलन की आस में

मोहन कौशिक संग हरीश बधाई गाओ जी

हैप्पी बड्डे कान्हा जी का आज मनाओ जी

नंदबाबा के आया कन्हिया नाचो गाओ जी

हैप्पी बड्डे कान्हा जी का आज मनाओ जी

आया जन्मदिन सवेरे का धूम मचाओ जी

हैप्पी बड्डे कान्हा जी का आज मनाओ जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।