जो बेटे करते हैं माँ बाप का अपमान

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जो बेटे करते हैं माँ बाप का अपमान,

उन बेटो पर कभी नहीं खुश होते है भगवान्,

उनके कर्मो का फल देती उनकी संतान,

उनको कभी नहीं मिलता है जीवन में सन्मान,

मात पिता पे जो हाथ उठा ता मेरा साई उनके सिर से हाथ उठा ता,

हाथ न उसका थामे जग में कोई इंसान,

उन बेटो पर कभी नहीं खुश होते है भगवान्,

मात पिता को जो आँखे दिखाता दया दृष्टि साई की वो कभी नहीं पाता,

दुनिया की नजरो से गिर जाता वो इंसान,

उन बेटो पर कभी नहीं खुश होते है भगवान्,

मात पिता को जो तिरष्कार करता उन्हें खुद के बेटो से फिर पुरष्कार मिलता,

गिरवी रख वो जीते अपना आतम सन्मान,

उन बेटो पर कभी नहीं खुश होते है भगवान्,

माता पिता का जो दिल है दुखता किसी के दिल वो जगह न बनाता,

पुरे कभी न होते उसके दिल के वो अरमान,

उन बेटो पर कभी नहीं खुश होते है भगवान्,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।