हमको मन की शक्ति देना मन विजय करे

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

हमको मन की शक्ति देना, मन विजय करे ।

दूसरो के जय से पहले खुद को जय करे ।

भेद भाव अपने दिल से साफ़ कर सके,

दोस्तों से भूल हो तो माफ़ कर सके ।

झूठ से बचे रहे,सच का दम भरे ।

दूसरो के जय से पहले खुद को जय करे ।

मुश्किलें पड़े तो हम पे इतना करम कर,

साथ दें तो धर्म का, चलें तो धर्म पर ।

खुद पे हौसला रहे, बदी से ना डरें ।

दूसरो के जय से पहले खुद को जय करे ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।