जबसे तूने श्याम मुझे अपनाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जबसे तूने श्याम मुझे अपनाया है

जीने का अंदाज़ मुझे सिखलाया है

खुशनुमा ज़िन्दगी को बनाया है

जबसे तूने श्याम.............

गिरती थी उठती थी मैं खाकर ठोकर

वक़्त गुज़ारा मेरी इन आँखों ने रोकर

अब तो हर पल मेरा मुस्कुराया है

जबसे तूने श्याम.............

कीमत ना थी कुछ भी मेरे जज़्बातों की

चिंता ने ले ली थी मेरी नींदें रातों की

जो ना सोचा कभी वो पाया है

जबसे तूने श्याम.............

शुक्र सांवरे तेरा मैं करती सुबह शाम

तेरी कृपा से मेरे बने सारे बिगड़े काम

तूने कुंदन सा मुझे चमकाया है

जबसे तूने श्याम...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।