हारे का सहारा है मेरा सांवरिया सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब जब तुझे पुकारा तूने दिया सहारा

तूने दिया सहारा तूने सबको दिया है प्यार

हारे का सहारा है मेरा सांवरिया सरकार

खाटू में अजब तेरी शान है तू ही सबसे महँ है

घट-घट वासी अन्तर्यामी मैं सेवक ये सबका स्वामी

तेरी मोरछड़ी की माया जो माँगा सब कुछ पाया

जो माँगा वो पाया तूने सबको दिया दातार

हारे का सहारा है मेरा सांवरिया सरकार

तेरी नज़र उठे हर ख़ुशी मिले जो मिले नज़र तो दुःख दर्द टलें

तू हँसे तू गुलशन खिल जाए तुझे देख के तुझमे खो जाएँ

तेर ज्योत में तेरा उजाला तुझे कहते खाटू वाला

कहते खाटू वाला मैं सौ बार करूँ दीदार

हारे का सहारा है मेरा सांवरिया सरकार

दुनिया में कहीं और नहीं तेरे दर जैसा दरबार कहीं

तुझे जानता सारा ज़माना है रामु जी तेरा दीवाना है

तू तीन बाण का धारी है कलयुग का अवतारी

कलयुग के अवतारी आजा लीले होक सवार

हारे का सहारा है मेरा सांवरिया सरकार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।