बीता जाए सांवरे हर महीना हर साल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बीता जाए सांवरे हर महीना हर साल,

तू इक बार देख ले बाबा तेरे भक्त का बुरा हाल,

बीता जाए सांवरे हर महीना हर साल

तेरे दर्श को पाना खातिर अखियां बहुत तरसती है,

तेरी याद में आके बाबा बस दिन रात बरसती है,

तेरे दर्श की खातिर बाबा घर बैठा तेरा लाल,

बीता जाए सांवरे हर महीना हर साल

तू ही शंकर तू ही ब्रह्मा तू ही कृष्ण कन्हियाँ है,

देदे सहारा शयाम सँवारे बीच ववर में नइयाँ है,

ना रहे सँवारे मन में मेरी मोह माया जन जाल,

बीता जाए सांवरे हर महीना हर साल

हर जीवन में श्याम सँवारे तुझे ही बस पाउ मैं,

इतनी दया कर देना सँवारे खाटू में वस् जाऊ मैं,

तू बन कर साथी बाबा इस जीवन को संभाल,

बीता जाए सांवरे हर महीना हर साल

दुनिया की परवाह नहीं जानवी गुण तेरी बाकी है,

हर ग्यारस पे श्याम सँवारे दर पे तेरी आती है,

इस अविनाश की बाबा हर संकट को तू टाल,

बीता जाए सांवरे हर महीना हर साल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।