महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है,

करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है,

महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है

तेरी दया से बाबा दुनिया ये चल रही है,

हैरान है जमाना मंजिल भी मिल रही है,

तेरे नाम का दीवाना संसार हो रहा है,

महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है

मेरी जिंदगी में तुम हो किस चीज की कमी है,

किसी और चीज की अब दरकार भी नहीं है,

तेरे साथ से गुलाम अब गुलफाम हो रहा है

करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है,

महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है

मुझे हर कदम कदम पर तूने दिया सहारा,

मेरी जिंदगी बदल दी तूने कर के इक इशारा,

एहसान पे तेरा ये एहसान हो रहा है,

करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है,

महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।