देखो रे देखो सावन आ गया है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भोले बम के नारा से गूंज रहा जग सारा,

बड़ा ही प्यारा लागे देवघर का नजारा,

हवाओ में अज़ाब सा नशा छा गया है,

देखो रे देखो सावन आ गया है,

हर मोड़ पे लगा है दी जे भज रहा है गाना,

मार के दम पे दम नाचे भोले का दीवाना,

भक्ति का भाव सब पे छा गया है,

देखो रे देखो सावन आ गया है,

छोड़ के कैलाश धरती पे आ गये है भोला,

मस्ती में है हर कोई खा के भंग का गोला,

रिम झिम बरसने बदल आ गया है,

देखो रे देखो सावन आ गया है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।