जब लाल तुम्हारा हूं तो और कहां जाऊंगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब लाल तुम्हारा हु तो और कहाँ जाऊंगा,

चरणों मे जगह दे दे वरना गोदी चढ़ जाऊंगा।

हारे का सहारा श्याम श्याम,

कश्ती का किनारा श्याम श्याम,

पत राखनहारा श्याम श्याम,

भवसागर तारा श्याम श्याम,

तू जगत पिता तेरी छाया में मैं पल जाऊंगा,

चरणों मे जगह दे दे वरना, गोदी चढ़ जाऊंगा।

करु तेरा पूजन श्याम श्याम,

नित तेरा वंदन श्याम श्याम,

तुझे रोज मनाऊ श्याम श्याम,

नित भोग लगाऊँ श्याम श्याम,

चरणों मे जगह दे दे वरना गोदी चढ़ जाऊंगा।

तेरा रूप सलोना श्याम श्याम,

लागे मन को मोहना श्याम श्याम,

लट घूंघर वाली श्याम श्याम,

छवि तेरी निराली श्याम श्याम,

तेरे एक इशारे पर बाबा,मैं तो तर जाऊंगा,

चरणों मे जगह दे दे वरना गोदी चढ़ जाऊंगा।

जग से मैं हारा श्याम श्याम,

कष्टो को मारा श्याम श्याम,

मेरी नईया डोले श्याम श्याम,

'पूजा' ये बोले श्याम श्याम,

तेरा साथ जो पाऊ तो बाबा सब कुछ पा जाऊंगा,

चरणों मे जगह दे दे वरना गोदी चढ़ जाऊंगा।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।