सभी से हार कर बाबा तेरे दरबार आया हु,

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सभी से हार कर बाबा तेरे दरबार आया हु,

बड़ी उम्मीद लेकर के मैं लखदातार आया हु,

करू किस पर भरोसा मैं यहाँ सब लोग झूठे है,

सभी के चेहरे पर बाबा नकली मुखोटे है,

परख कर वैरी और अपने रिश्तेदार आया हु ,

सभी से हार कर बाबा तेरे दरबार आया हु,

कहा जाऊ किधर जाऊ ना मंजिल है नाही रास्ता,

सिवा तेरे मुझे बाबा कोई अपना नहीं दीखता,

तुम्हरा नाम सुन कर मैं याहा सरकार आया हु,

सभी से हार कर बाबा तेरे दरबार आया हु,

जमाने से जो हारा तू उसी के साथ रहता है,

सहारा आप का मुझको ज़माना सारा कहता है,

पकड़ लो हाथ शर्मा का ये पहली बार आया हु,

सभी से हार कर बाबा तेरे दरबार आया हु,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।