जापोगे तुम तो शिव जी आयेंगे

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

नमः शिवाय नमः शिवाय, नमः शिवाय नमः शिवाय ।

जपोगे तुम तो शिव जी आएंगे लगन लगा मेरे मन ।।

शीश जटा गंगा चंद्र तिलकधारे,देवों में महादेव सबसे अलग न्यारे ।

सर्पों की माला पहिरे बाघम्बर,हाथ त्रिशूल डमरू भस्मांग दिगंबर ।।

भवानी को भी संग में लायेंगे... लगन लगा मेरे मन...जपोगे...

हर हर शिव शंभू जो निशदिन बोले,पाप त्रिविध हरते भव बंधन खोलें ।

पास नहीं कुछ भी हर शय के दाता, अपने बच्चों के एक पिता माता ।।

तुम्हें भी चलना वो सिखाएंगे... लगन लगा मेरे मन...जपोगे...

एक शिकारी को बन में रोता देख,दे अपनी भक्ति बदल दिया प्रभु वेश ।

जो है जीवन में प्रेम भगत की आस, धारण कर मन में तू सच्चा विश्वास ।।

के दास दर्शन वो दिखाएंगे... लगन लगा मेरे मन...जपोगे...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।