साई श्रद्धा से हमने तेरे यश को गाना है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साई श्रद्धा से हमने तेरे यश को गाना है,

मालिक है इक सब का हम सब ने माना है ,,

साई श्रद्धा से हमने तेरे यश को गाना है,

तेरे नाम की ज्योति से सब जग उजियारा है ,

चंदा हो या सूरज हो बस तेज तुम्हारा है,

तेरे सेह की छाया में जीवन ये बिताना है,

मालिक है इक सब का हम सब ने माना है ,,

साई श्रद्धा से हमने तेरे यश को गाना है,

दुनिया में भवर जितने तेरा नाम सहारा है,

इस प्रेम की नैया ने हमे पार उतारा है,

झूठे है सभी रिश्ते सच अब ये जाना है

मालिक है इक सब का हम सब ने माना है ,

साई श्रद्धा से हमने तेरे यश को गाना है,

डाली हर फूल में तू कण कण में समाया है,

वीरान था ये जीवन कुल तूने बनाया है,

श्रद्धा के गुलशतान में साई तुम को बिठाना है,

मालिक है इक सब का हम सब ने माना है ,,

साई श्रद्धा से हमने तेरे यश को गाना है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।