शिरडी वाले साई बाबा मेहरबानी आप की

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

शिरडी वाले साई बाबा मेहरबानी आप की,

सब के बिगड़े काम बने है दुनिया दीवानी आप की,

शिरडी वाले साई बाबा मेहरबानी आप की,

हर पल हर दिन आप ने हमारा ख्याल रखा है,

पाया सब ने जवाब जिसने अपना सवाल रखा है,

श्रद्धा सबुरी के फल मीठे कहे जुबानी आप की,

शिरडी वाले साई बाबा मेहरबानी आप की,

मैं क्यों करू सोच विचार मुझे है साई नाम से प्यार ,

सुख भी पाउ दुःख भी पाउ मुझको तो है दोनों स्वीकार,

जिस हाल में हम को रखो ये कदर दानी आप की,

शिरडी वाले साई बाबा मेहरबानी आप की,

कब हरो गे अवगुण मेरे फ़िक्र ये मुझे सताती है,

कोई हो न हो दुनिया में बस साई हमारा साथी है,

जब तक जियु जपु तुझको मैं ये जिंदगानी आप की,

शिरडी वाले साई बाबा मेहरबानी आप की,

विषय विकारो के समन्दर में जब हम गोते खाते है,

मन को शांति मिल जाती है जब साई सामने आते है,

हर मुश्किल का हल मिला जब मिले निशानी आप की,

शिरडी वाले साई बाबा मेहरबानी आप की,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।