सुन सांवरिया मेरी बात ज़रा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुन सांवरिया मेरी बात ज़रा

हर बार मैं खाटू आऊं कभी तू भी घर मेरे आ

तेरे इंतज़ार मैं कब तक जीवन काटूंगा

जिस दिन घर आओगे सांवरिया

गली में लड्डू बाटूंगा

फूलों से घर को सजवाऊंगा

इत्र की खुशबू से महकाऊँगा

बाघे का केसरिया रंग मैं छाटूँगा

जिस दिन घर आओगे सांवरिया

गली में लड्डू बाटूंगा

दिल का ये अरमान जान लो

एक बात बस मेरी मान लो

बाकी बात तेरी कोई ना काटूंगा

जिस दिन घर आओगे सांवरिया

गली में लड्डू बाटूंगा

घर में तेरा कीर्तन करवाऊं

दूर दूर से भगत बुलाऊँ

ना गाये बहादुर सुर में तो उसको डाटूंगा

जिस दिन घर आओगे सांवरिया

गली में लड्डू बाटूंगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।