शायद मेरा थोड़ा सा खयाल दिल मे आया है

-पवन रोडा
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम भजन : तर्ज शायद मेरी शादी का ख्याल

शायद मेरा थोडा सा ख्याल दिल मे आया है,

इसलिए बाबा ने मुझे किर्तन में बुलाया है,

लाचारी और मजबुरी पर तरस आया है,

इसलिए बाबा ने मुझे किर्तन में बुलाया है,

सोचता के मै भी तेरे दर पे आ जाता,

पर बुलावे बिन भला मै कैसे आ पाता,

कृपा तेरी जिस पर बस वो ही आता है,

तु जिसको चाहे उसको ही बुलाता,

मेरा नम्बर अब कि बार तेरी लिस्ट में आया है,

इसलिए बाबा ने मुझे किर्तन में बुलाया है,

मै भटकता फिर रहा था जग में आवारा,

आया तेरे दर पे मुझको तुने ही तारा,

पहले ना कोई मुझसे बात करता था,

ना मिलके कोई मुलाकात करता था,

अब तो भैया भैया कहके मान बढाया है,

इसलिए बाबा ने मुझे किर्तन में बुलाया है,

श्याम के गुनगान मे भाई सब चले आना,

मुख से लेकर नाम इनका भव से तर जाना,

कहे रोडा जो भी इनकी शरण में आता है,

जिवन मे खुशीया बिन मांगे पाता है,

रहमत मेरा श्याम प्रभु भग्तो पे लुटाया है,

इसलिए बाबा ने मुझे किर्तन में बुलाया है,

रचना:-पवन रोडा

सरदारशहर

9772550050

जय श्री श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।