बोलो बम बम बम

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

छोड़ के सारी चिंता छोड़ के सारे गम,

बोलो बम बम बम,

सच्चे मन से जप के देखो जादू शिव के नाम का,

बम बम भोले कहते जाओ नाम है बड़े काम का,

जीवन में ये खुशिया होने न देगा कम,

बोलो बम बम बम,

बम बम भोले जपते जपते हर पल मौज मनाओ तुम,

शिव के रहते बंदु मेरे चिंता नहीं लगाओ तुम,

उसके होते तेरी आँख न होगी नम,

बोलो बम बम बम,

शिव की धुन में खो के जो भी धुनि रोज लगता है,

उसके सामने जाने से फिर काल भी घबराता है,

साथ हो जो भोला क्या करे गा यम,

बोलो बम बम बम,

शिव की धुन में खो जाने की सागर अपनी मस्ती है,

उसकी महिमा लिख सके तो क्या किसी की हस्ती है,

शिव की ही किरपा से चलते ये कमल,

बोलो बम बम बम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।