मेरा भोला सुपरस्टार

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मेरा भोले बोला भाला सुरतिया है प्यारी,

मरती है सुरतिया पर ये दुनिया सारी,

उन्ही का है सारा संसार उन्ही की चलती है सरकार,

वो है दानी महादानी करता उधार,

मेरा भोला सुपरस्टार मेरा भोला सुपर स्टार,

मैं फैन हुई उनकी मेरा भोला सुपर स्टार,

जब वो हर्शित होता है डमरू शंख बजाता है,

अपने धुन पे शिव शमभू दुनिया को नचाता है ,

वो तो मस्त मलंगा है सिर पे रखता गंगा है,

उसके दम पर है दुनिया वो है करता,

मेरा भोला सुपरस्टार मेरा भोला सुपर स्टार,

मैं फैन हुई उनकी मेरा भोला सुपर स्टार,

दुनिया को उसने बच्या था विष अपने कंठ लगाया था,

अमृत देकर देवताओ को भग नील कंठ कहलाया था,

कोई कैलाशी कहता है कोई अवनाशी कहता है,

वो है दाता है विद्याता है पालनहार,

मेरा भोला सुपरस्टार मेरा भोला सुपर स्टार,

मैं फैन हुई उनकी मेरा भोला सुपर स्टार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।