रुपीया पैसा सोना चांदी धन बरसादे रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रुपीया पैसा सोना चांदी धन बरसादे रे,

कन्हियाँ टाटा और अम्बानी जैसा मुझे बनादे रे,

सभी को तू ही देता सभी के दुःख हर लेता,

दया मुझपे भी करदे बना दे मुझको नेता,

केबी नेट में पोर्टफोलियो मुझे दिलादे रे,

कन्हियाँ टाटा और अम्बानी जैसा मुझे बनादे रे

मुझे तो डॉलर देदे मुझे तो पौंड देदे,

कही भी कॅश कर लू तू ऐसा बांड दे दे,

स्विज़ बैंक में मेरा भी खाता खुल वादे रे,

कन्हियाँ टाटा और अम्बानी जैसा मुझे बनादे रे,

बना क्रिकेट ऐसा सचिन तेंदुलकर जैसा,

देश का नाम कर दू बनु गवस्कर जैसा,

धोनी जैसे छक्के तू मुझसे लगवा दे रे,

कन्हियाँ टाटा और अम्बानी जैसा मुझे बनादे रे,

तेरा हो जाए इशारा मेरा चमके सितारा,

चलु तेरी राहो पे बनु हारे का सहारा,

हर्ष भगत की सेठ श्याम किसमत चमका दे रे,

कन्हियाँ टाटा और अम्बानी जैसा मुझे बनादे रे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।