हम नाम तुम्हारा गाएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एहसान किये हैं जो हम पर

हम कभी चुका ना पाएंगे

मरते दम तक खाटू वाले

हम नाम तुम्हारा गाएंगे

मेरा ख्याल तुम रखते हो

मेरी हर एक बात समझते हो

कैसे भूलूँ मैं श्याम प्रभु

इतने उपकार जो करते हो

जब तक ये धड़कन है बाबा

हम तेरे दर पे आयंगे

मरते दम तक खाटू वाले

हम नाम तुम्हारा गाएंगे

अपनों से बढ़कर सांवरिया

तुमने जो प्यार लुटाया है

दुनिया भर की खुशियां देखर

सीने से मुझे लगाया है

विश्वास है जब भी नाम रटे

तुमको ही सन्मुख पाएंगे

मरते दम तक खाटू वाले

हम नाम तुम्हारा गाएंगे

इंकार कभी ना करते हो

बिन मांगे झोली भरते हो

लहराकर अपनी मोरछड़ी

सारे दुखड़े हर लेते हो

सोनी मेरा श्याम से नाता है

हम श्याम को चाहेंगे

मरते दम तक खाटू वाले

हम नाम तुम्हारा गाएंगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।