बम बम भोले शंकर गले में नाग भयंकर

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

बम बम भोले शंकर,

गले में नाग भयंकर ,

काज संवारे हैं तुमने भक्तों के

रखवाले मतवाले बम बम भोले शंकर

गले में नाग भयंकर जय हो

माथे पे भोले तूने चंदा सजाया

कानो में भोले तूने कुंडल सजाये

शीष गंगे की धार हो मेरे भोले रखवाले मतवाले

बम बम भोले शंकर गले में नाग भयंकर......

गले में भोले तूने नाग सजाया

हाथों में भोले तूने डमरू सजाया

कष्ट मिटाये हैं तुमने भक्तों के रखवाले मतवाले

बम बम भोले शंकर गले में नाग भयंकर जय हो.....

बांये भुजायें भोले गौरा बिराजे

दायें पे भोले तेरे नंंदी बिराजे

दुखड़े मिटाये हैं तुमने भक्तों के रखवाले मतवाले

बम बम भोले शंकर गले में नाग भयंकर जय हो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।