खुशियों की होगी बरसात

पारंपरिक
अन्य भजन बाबा बालक नाथ भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

खुशियों की होगी बरसात वो देखो सिद्ध जोगी आये है,

वो देखो सिद्ध जोगी आये है,

वो देखो मेरे बाबा आये है,

मिलेगी हर सौगात वो बाबा सिद्ध जोगी आये है,

खुशियों की होगी बरसात वो देखो सिद्ध जोगी आये है,

मांग लो जो भी दिल में आये,

खाली ना कोई दर से जाये,

जाने वो सबकी बात,वो बाबा सिद्ध जोगी आये है,

खुशियों की होगी बरसात वो देखो सिद्ध जोगी आये है,

दुनिया तो है आनी जानी बाबा से अपनी प्रीत पुरानी,

भगतो के रहते हो पास वो बाबा सिद्ध जोगी आये है,

खुशियों की होगी बरसात वो देखो सिद्ध जोगी आये है,

कर्म किया था मैंने कैसा फल जो मुझको मिल गया ऐसा,

दर्शन की मिल गई दात वो बाबा सिद्ध जोगी आये है,

खुशियों की होगी बरसात वो देखो सिद्ध जोगी आये है,

कमल किशोर कवी शुक्र मनाये,

जोगी ने सोये भाग जगाये,

मिली है हम खैरात,वो देखो मेरे आये है,

खुशियों की होगी बरसात वो देखो सिद्ध जोगी आये है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।