ना मैं मांगू खेल खिलौना ना मैं लाल फरारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ना मैं मांगू खेल खिलौना ना मैं लाल फरारी

एक बार करवा दे बाबा नीले की सवारी

तेरे संग झूम लून मैं ये दुनिया घूम लूँ मैं

मैं भी देखूं नीला घोडा कैसे दौड़ लगता

जब कोई प्रेमी याद है करता झटपट दौड़ के आता

रोतो के चेहरे पे लाता ये मुस्कान है प्यारी

एक बार करवा दे बाबा नीले की सवारी

तेरे संग झूम लून मैं ये दुनिया घूम लूँ मैं

माँ कहती एक दिन तू तो नीले चढ़ आएगी

रुठ गयी जो खुशियां हमसे वापस लौटाएगा

उस दिन से तो मैं भी देखूं बाबा राह तुम्हारी

एक बार करवा दे बाबा नीले की सवारी

तेरे संग झूम लून मैं ये दुनिया घूम लूँ मैं

माँ के हाथ का खीर चूरमा जिस दिन तू खायेगा

सच कहता है रोमी उसको भूल नहीं पायेगा

आना जाना लगा रहेगा होगी पक्की यारी

एक बार करवा दे बाबा नीले की सवारी

तेरे संग झूम लून मैं ये दुनिया घूम लूँ मैं

ना मैं मांगू ..............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।