कन्हैया हमे तुम भुला तो न दोगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कन्हैया हमे तुम भुला तो न दोगे

तड़पने की हम को सजा तो न दोगे,

कन्हैया हमे तुम भुला तो न दोगे

यहां नंदरानी वहां राजदानी है,

अलग अपनी दुनियां बसा तो न लोगे,

कन्हैया हमे तुम भुला तो न दोगे

यहाँ गोपियों से चलन से तोड़ कर तुम,

वहां दिल किसी से लगा तो न लोगे

कन्हैया हमे तुम भुला तो न दोगे

भवर में फसा कर महोबत की नइयाँ,

कही बीच इसको डूबा तो न दोगे,

कन्हैया हमे तुम भुला तो न दोगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।