स्वर्ग से भी ज्यादा प्यारा तेरा खाटू धाम है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

स्वर्ग से भी ज्यादा प्यारा तेरा खाटू धाम है,

तेरा खाटू धाम बाबा तेरा खाटू धाम है,

मेरे जीने का सहारा तेरा खाटू धाम है,

स्वर्ग से भी ज्यादा प्यारा तेरा खाटू धाम है

मेरी सांसो में तुम ही मेरी धड़कन में तुम्ही,

चीर कलेजा देखो म्हारा तेरा खाटू धाम है,

स्वर्ग से भी ज्यादा प्यारा तेरा खाटू धाम है

कृष्ण से वरदान पा के परगटा कलयुग में तू श्याम,

भक्ति और शक्ति का द्वारा तेरा खाटू धाम है,

स्वर्ग से भी ज्यादा प्यारा तेरा खाटू धाम है

निर्बल को बल निर्धन को धन हो सहारा हारे का,

दीन दुखियो का गुजारा तेरा खाटू धाम है,

स्वर्ग से भी ज्यादा प्यारा तेरा खाटू धाम है

देवो में सिर मोर है तू कलयुग का अवतार है,

श्याम का संसार सारा तेरा खाटू धाम है,

स्वर्ग से भी ज्यादा प्यारा तेरा खाटू धाम है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।