मेरे साई बाबा की महिमा निराली

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

महोबत के दाता ज़माने के वाली,

मेरे साई बाबा की महिमा निराली,

हमारी भी सुनना दुआ ये हमारी,

रहे हम पे बाबा किरपा तुम्हारी,

हकीकत की बाते करे ये सवाली,

मेरे साई बाबा की महिमा निराली,

हुई नीम मीठी जो तेरा कर्म से,

तेरे कच्चे धागे पे दुनिया का घर है,

मिली उसको मंजिल आया जो सवाली,

मेरे साई बाबा की महिमा निराली,

तेरे दर पे आये गमो के सताये नसीबो के मारे उमीदो के छाए,

हज़ारो ने अपनी बिगड़ी बना ली,

मेरे साई बाबा की महिमा निराली,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।