जब जब भी बाबा तुमसे नैनो से नैन मिलाये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब जब भी बाबा तुमसे नैनो से नैन मिलाये नैना मेरे भर आये,

याद करू मैं मेरा बीता ज़माना,

कोई नहीं था बाबा मेरा ठिकाना,

दर दर की लाखो मैंने ठोकर थी खाई,

किस्मत मेरी तेरे दर पे ले आयी,

बाहे फैला के मुझको अपने गले लगाये,

नैना मेरे भर आये..........

जिस दिन से थामा बाबा हाथ ये मेरा,

दूर हुआ जीवन का अँधेरा,

खुशिया ही खुशिया मेरे जीवन में आई,

संग संग में रहता मेरे जो परछाई,

जान गया कैसे तू हारे को जीत दिलाये,

नैना मेरे भर आये.........

रिश्ता बनाया है तो साथ निभाना,

अपने बेटे को दिल से न भुलाना,

श्याम की बाबा बस यही तमाना,

किरपा तुम्हारी कभी मुझपे हो कम न,

दिल की ये बाते अपने दिलबर को जब बतलाये,

नैना मेरे भर आये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।