राधा रमण सरकार तूने कैसा जादू फेरा

मनीष शर्मा एवं पंकज शर्मा
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा रमण सरकार, तूने कैसा जादू फेरा,

मेरा दिल रहा ना मेरा, हो गया तुमसे प्यार

मेरे राधा रमण सरकार, हो गया तुमसे प्यार

चाँद सा सलोना एक चेहरा,

दिल में उतर गया गहरा ।

बरबस ही दिल लूट के ले गया,

लाख बिठाया मैंने पहरा,

लागे तोरे संग नैना, जागूँ सारी सारी रैना

जीना हुआ है दुशवार, सरकार...

नटवर भेष बना के,

टेडी सी पाग सजा के ।

कदम्भ की छैया नीचे

नाचत मुरली बजाके ।

मधुर अमधुर डोले, कानो में रास घोले

पायल की मीठी झंकार, सरकार...

चाहे साँझ चाओ हो सवेरा,

मुख में सदा हो नाम तेरा ।

करुणा करके दीजिए मोहे,

चरणन माहि बसेरा ।

राधिका रमण गाऊं, जहा जाऊं तुम्हे पाऊँ

कीजिए यही उपकार, सरकार...

मेरे राधा रमण सरकार

मेरे राधा रमण, मेरे राधा रमण सरकार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।