मेरे होठो पे हो तेरा नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे होठो पे हो तेरा नाम के जब मेरे प्राण निकले,

गाये रसना भी जय श्री श्याम जब मेरे प्राण निकले,

मेरे होठो पे हो तेरा नाम के जब मेरे प्राण निकले

शुभ मुहूरत शुभ लगन हो बाबा,

और ग्यारस का दिन हो बाबा,

हो वक़्त सुबह या शाम के जब मेरे प्राण निकले,

मेरे होठो पे हो तेरा नाम के जब मेरे प्राण निकले

सास मेरी जब रुक रुक आवे,

यमदुतो से दर जब लागे,

तेरे चरणों को लू मैं थाम,के जब मेरे प्राण निकले,

मेरे होठो पे हो तेरा नाम के जब मेरे प्राण निकले

जब आये मुझे अंतिम हिचकी दो बुँदे चरणों के रज की,

मुझको देना पीला घनश्याम के जब मेरे प्राण निकले,

मेरे होठो पे हो तेरा नाम के जब मेरे प्राण निकले

गाये प्रवीण और लिखे अनाड़ी हो नैनं में शवि तुम्हारी,

और जगह हो खाटू धाम के जब मेरे प्राण निकले,

मेरे होठो पे हो तेरा नाम के जब मेरे प्राण निकले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।