मेरे सपनो में आते है शिरडी के साई राम

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सपनो में आते है शिरडी के साई राम,

सपनो में दीखते है मुझको शिरडी के सारे नज़ारे,

बेठे सिंघासन पे साई करते है मुझको इशारे,

वो हाथ हिलाते है दर पे बुलाते है,

थोरा मुस्काते है,शिरडी के साई राम,

मेरे सपनो में आते है..........

झूमते देखे है हमने साई के भक्त हजारो,

भक्तो का साथी यही है प्रेम से इसको पुकारो,

जो दर पे आते है संग उनके रहते है,

रास्ता दिखालाते है, शिरडी के साई राम,

मेरे सपनो में आते है..........

सपनो में रोज हो आते,एक दिन सच मुच आना,

श्याम कहे थोड़ी सेवा हाथो से मेरे करवाना,

सपने मेरे सच होंगे दोनों एक संग होंगे,

पुरे होंगे अरमान, शिरडी के साई राम,

मेरे सपनो में आते है..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।