मेरे बजरंगी बाला तू जिसके साथ है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बजरंगी बाला तू जिसके साथ है,

मेरे मेहंदीपुर वाले तू जिसके साथ है,

उसको जीवन मे डरने की क्या बात है,

मेरे बजरंगी बाला तू जिसके साथ है,

ओ घाटे वाले सालासर वाले तुम राम के प्यारे हम है बलिहारे,

जिसने सजदे में सिर को झुकाया तूने पल भर में संकट मिटाया,

उसने जीवन में खाई न कभी मात है,

मेरे बजरंगी बाला तू जिसके साथ है,

तेरा सुमिरन जो सच्चे मन से करता,

उसके दुःख संकट पल भर में हरता,

मुश्किलों को है दी उस ने मात है,

मेरे बजरंगी बाला तू जिसके साथ है,

इसके चरणों में अर्जी लगा ले,

काम फिर चाहे कुछ भी करा ले,

देता भर भर खजाने और सौगात है,

मेरे बजरंगी बाला तू जिसके साथ है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।