ओ संवारे मेरे सरकार खुद से भी ज्यादा तुझे करते है प्यार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ संवारे मेरे सरकार खुद से भी ज्यादा तुझे करते है प्यार,

तू जिन्दगी तू मेरा संसार खुद से भी ज्यादा तुझे करते है प्यार

हार गया मैं था तूने अपनाया है ऊँगली पकड़ कर के चलना सिखाया है,

तू साथी तू बन गया यार खुद से भी ज्यादा तुझे करते है प्यार

हाथो से डोर मेरी छोड़ नही देना,मेरा भरोसा तोड़ नही देना,

दिल की धड़कन है तेरा दीदार,खुद से भी ज्यादा तुझे करते है प्यार

तुम ने जो छोड़ा तो रह नहीं पायेगे इक पल जुदाई सह नहीं पायेगे,

मीतु के दिल का तू ही है करार खुद से भी ज्यादा तुझे करते है प्यार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।