तेरी किस्मत को मैया पल में चमका देगी

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरी किस्मत को मैया पल में चमका देगी,

तू नौकर बन जा माँ का वो मालिक तुझे बना देगी,

तेरी किस्मत को मैया पल में चमका देगी,

माँ का नौकर बन जाने से बड़े गा इज्जत मान तेरा,

कभी न कोई मुश्किल होगी जीना होगा आसान तेरा,

तेरे जीवन से माँ हर इक वादा को हटा देगी,

तू नौकर बन जा माँ का वो मालिक तुझे बना देगी,

सोच के देखो प्यारे माँ के नौकर जो बन जाऊगे,

माँ की सेवा में ही तुम जो अपना ध्यान लगाओ गे,

जब मौज में आये गी माँ तेरे सोये भाग जगा देगी,

तू नौकर बन जा माँ का वो मालिक तुझे बना देगी,

दूर दूर से भक्त माँ के मिलने तुमसे आएंगे,

हाथ जोड़ के सागर तुम को जय माता दी भुलाये गे,

इक नौकरी माँ की तेरी सारे जग में शान बड़ा देगी,

तू नौकर बन जा माँ का वो मालिक तुझे बना देगी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।