आया आया हूँ श्याम तेरा नाम सुनके

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुनले सांवरिया सरकार दे दे तू चरणों का प्यार

तेरे दर पे खड़ा हूँ दर्शन दे दो ना एक बार

तेरे दर पे खड़ा मैं भिखारी बांके

आया आया हूँ श्याम तेरा नाम सुनके

दर पे आया पहली बार देखि भक्तों की कतार

हाथ जोड़े सब खड़े हैं तेरी हो रही जय जयकार

अब लगाडी सांवरिया मैंने अर्ज़ी तुमसे

आया आया हूँ श्याम तेरा नाम सुनके

जो भी आया तेरे द्वार उसकी किस्मत दी संवार

तुम हारे को जिताते तेरी महिमा अपरम्पार

आया बिगड़ी बनवाने तेरी सीढ़ी चढ़के

सोई किस्मत जगाने तेरा सीढ़ी चढ़के

आया आया हूँ श्याम तेरा नाम सुनके

'आजा लीले पे सवार सुनके भक्तों की पुकार

तेरी बाँट देखके बाबा मेरे नैना गए हार

राज मित्तल का बेडा बाबा पार करदे

तेरे भक्तों का बेडा बाबा पार कर दे

आया आया हूँ श्याम तेरा नाम सुनके

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।