देवो में महादेव शिव शंकर

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

देवो में महादेव शिव शंकर,

संग है सहदेव महादेव शिव शंकर,

देवो में महादेव शिव शंकर,

वो है भोले बाबा मेरे भोले बाबा,

वो है भोले बाबा मेरे शम्भू बाबा,

जटा में जिनके हो गंगा मइयां विराजे,

दिल में विराजे मईया पार्वती,

वो है भोले बाबा मेरे भोले बाबा,

वो है भोले बाबा मेरे शम्भू बाबा,

ना सोना न कोई चांदी ना कोई धन माया,

आया मैं आया भोले दर तेरे आया,

वो है भोले बाबा मेरे भोले बाबा,

वो है भोले बाबा मेरे शम्भू बाबा,

जब से पाया है भोले मैं तो जग भुला,

तेरे भक्तो ने भोले बस तुझको पूजा,

वो है भोले बाबा मेरे भोले बाबा,

वो है भोले बाबा मेरे शम्भू बाबा,

आओ महादेव कभी दर्श दिखाने दुनिया को छोड़ आया तेरे मेह्खाने,

वो है भोले बाबा मेरे भोले बाबा,

वो है भोले बाबा मेरे शम्भू बाबा,

भांग धतूरा शिव जी आखियो में ज्वाला,

पी लिया भोले तूने विश का प्याला,

वो है भोले बाबा मेरे भोले बाबा,

वो है भोले बाबा मेरे शम्भू बाबा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।