श्याम नाम के हीरे मोती

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊ गली गली,

लेलो रे ओ श्याम दीवानो टेर लगाऊ गली गली,

दौलत के दीवानो सुन लो इक ऐसा आएगा,

धन दौलत सब खजाना पड़ा यही रह जाएगा,

सूंदर काया मिटी होगी चर्चा होगी गली गली,

लेलो रे ओ श्याम दीवानो टेर लगाऊ गली गली,

भाई बंदु सगे सम्बन्धी एक दिन तुझे भुलायेंगे ,

जिनको तू अपना कहता है वो ही तुझे जलायगे,

दो दिन का ये चमन खिला है फिर मुरझाये कली कली,

लेलो रे ओ श्याम दीवानो टेर लगाऊ गली गली,

झूठे धंधे छोड़ दे बंदे जप ले हरी के नाम की,

क्यों करते है तेरी मेरी त्याग दे तू अभिमान को,

तुझे समय यह फिर न मिलेगा फिर पछताए घड़ी घड़ी,

लेलो रे ओ श्याम दीवानो टेर लगाऊ गली गली,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।