बम बम महाकाल बम भोला

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

महाकाल की किरपा से तेरा जीवन है अनमोला,

बम बम महाकाल बम भोला,

महाकाल का जाप जो करता है फिर काल भी उस से डरता है,

महाकाल का मच गया देखो सारे जग में रोला,

बम बम महाकाल बम भोला,

शिव प्रण लगी जन पावन में उज्जैन नगर मन भावन में,

कावड़ियों ने रंगा लिया है भोले नाम का चोला,

बम बम महाकाल बम भोला,

ये महिमा शिव के नाम की है ये सीडी स्वर्ग के धाम की है,

भोले के भगतो की देखो नाव न खाये हिचकोले,

बम बम महाकाल बम भोला,

क्यों कमल सिंह वर माया है सब महाकाल की माया है,

शिव के चरण पकड़ ले शर्मा अगर तेरा मन डोला,

बम बम महाकाल बम भोला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।