राधा का नाम प्यारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा का नाम प्यारा जीवन का है सहारा,

भव से पार होने का सब से बड़ा किनारा,

पापो को ढोते ढोते जीवन चला हमारा,

दुनिया में ढूंढा फिर भी मिलता नहीं किनारा,

सुन कर के नाम राधा मिलता गया नजारा,

राधा किरपा मई है राधा दया मई है,

हम को राधा कहने की आद्दत सी हो गई है,

राधा का नाम हम को लगता है प्यारा प्यारा,

राधा का नाम हम ने संतो से सुन लिया है,

उस दिन से हमने अपना जीवन बदल दिया है,

कितना मधुर ये नाम है जिसने हम सवारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।