हर ग्यारस पे दर्शन करने आएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर ग्यारस पे दर्शन करने आएंगे

ये वादा है दर श्याम के जाएंगे

खाटू की गलियों की हमको भा गयी पावन मिटटी

इसी मिटटी में किस्मत हमने रोज़ बदलते देखी

खाटू जाकर माथे इसे लगाएंगे

ये वादा है दर श्याम के जाएंगे

हार गया जो इस दुनिया से श्याम है उसका साथी

भगतों की हर मुश्किल पहले श्याम से है टकराती

हम भी अपनी मुश्किल उसे बताएँगे

ये वादा है दर श्याम के जाएंगे

श्याम के दर पे राजा और महाराजा हाथ पसारे

श्याम धनी लखदातारी सबके भरता भंडारे

झोली भरकर शर्मा हम भी लाएंगे

ये वादा है दर श्याम के जाएंगे

हर ग्यारस पे ........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।