तू मारे या तारे साई बाबा हम है दास तुम्हारे

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तू मारे या तारे साई बाबा हम है दास तुम्हारे,

जब से अपनी आँख खुली है,

दिन उजला और शव उजली है,

जागे भाग हमारे साई बाबा हम है दास तुम्हारे,

सदियों से थे पर्दे दिल पर आ पहुंचे अपनी मंजिल पर,

आखिर तेरे सहारे साई बाबा हम है दास तुम्हारे

हम तड़पत है तेरे दर्शन को,

माँगत है तुझसे तेरे मन को,

कब से हाथ पसारे,

साई बाबा हम है दास तुम्हारे,

खोज में तेरी नीर भहाये,

जाने और कहा ले जाये,

इन अखियां के धारे,

साई बाबा हम है दास तुम्हारे,

हर संकट हर पीड़ को देखो,

भक्त जनो की भीड़ को देखो,

कोई न पथर मारे,

साई बाबा हम है दास तुम्हारे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।