बाबा तेरे हाथो में ये लाज हमारी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

पार करो या नहीं करो ये मर्जी तुम्हारी है,

बाबा तेरे हाथो में ये लाज हमारी है,

जब भी कोई पड़े जरूरत तेरे दर पे आते,

तेरे चरणों में ही बाबा अपना शीश झुकाते,

मरते दम तक बोले गे हम शरण तुम्हारी है,

बाबा तेरे हाथो में ये लाज हमारी है,

बिना शर्म के तेरे आगे हम झोली फैलाते है,

दाना पानी हम तो बाबा तेरा दिया ही खाते है,

सुख से जीवन बीते बाबा दया तुम्हारी है,

बाबा तेरे हाथो में ये लाज हमारी है,

तेरी शरण में आकर बाबा कभी नहीं मैं रोया,

जब से तेरा मिला सहारा नींद चैन की सोया,

जितनी बची है सांसे योगी अब ये तुम्हारी है,

बाबा तेरे हाथो में ये लाज हमारी है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।