जय श्री श्याम बोलो रे बेली

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री श्याम बोलो रे बेली

जय बाबा की बोलो रे बेली

अरे महाभारत के युद्ध समर में,आयो बर्बरीक बलवानी

तीन बाण बो संग में लायो,भीम बलि को जायो हो

श्री कृष्ण जब खेल रचायो

शीश को दान दियो रे बेली

जय श्री श्याम बोलो रे बेली.....

अहिलवती को पुत्र लाडलो,देव रूप अवतारी हो

शंकर जी को वचन दियो हो,हारे को श्याम कहायो हो

तीन बाण वरदान में पाए

दिगविजयी नाम कहायो रे बेली

जय श्री श्याम बोलो रे बेली...

खाटू में हैं मथुरावासी,श्री कृष्ण रूप अवतारी है

श्याम नाम वरदान में पायो,लीले की अशवारी है

विजू थारी महिमा गावे

श्याम प्रेमी नाम कहायो रे बेली

जय श्री श्याम बोलो रे बेली..

जय श्री श्याम

बोलो खाटू नरेश की जय

भजन-विजय कुमार डिडवानिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।