छोटी सी अर्ज़ी लाया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोटी सी अर्ज़ी लाया बाबा कर लो तुम स्वीकार

इतना भरोसा मुझको,करोगे ना तुम इंकार

हार गया दुखो ने मुझको,तोड़ दिया

कोई नहीं है तुम संग,नाता जोड़ लिया

साथ निभाना मेरा साँवरे तेरो ही आधार

इतना भरोसा मुझको..........

दर दर भटका तब जाके,मिला तेरा दर

तेरे चरणों में रख दिया,मैंने अपना सर

तुम ना सुनोगे किस को सुनाऊ सुन लो करुण पुकार

इतना भरोसा मुझको..........

आस मेरी तुझ पर ही टिकी,मेरे श्याम धणी

थोड़ी सी कृपा कर दो,ना माँगा ज्यादा धणी

कमी तुझे किस बात की बोलो भर दो मेरे भंडार

इतना भरोसा मुझको.....

जिस पर हो मेरे श्याम,तेरी सीधी दृष्टि

उसका क्या बिगड़ेगी,फिर ये सृष्टि

"रूबी रिधम" तेरे द्वार खड़े बाबा दोनों हाथ पसार

इतना भरोसा मुझको.............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।