साईं शरण में जो आया होगा

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज:-झिलमिल सितारों का

साईं शरण में जो आया होगा,माँगा जो साईं से पाया होगा

दिल में भलाई जो लाया होगा,साईं की रहमत पाया होगा

साईं मेरा पीर है साईं साईं निस दिन गाता हूँ

साईं के दीदार को हर गुरूवार मैं मन्दिर जाता हूँ

साईं ने जिसको बुलाया होगा,उसने ही दर्शन पाया होगा

साईं का गुणगान करूँ इतनी मेरी औकात नहीं

करम है साईं नाथ का वरना मुझमें कोई बात नहीं

मैंने जो अब तक गाया होगा,साईं रहम से पाया होगा

अपने अपने धर्म पे बन्दे इतना क्यूँ इतराता है

सबका मालिक एक है तू इस बात से क्यूँ कतराता है

दिल में खुदा को बसाया होगा,साईं नज़र तुझे आया होगा

मेरी क्या औकात थी जग में फिरता मारा मारा था

हस्ती मेरी देख दंग सब क्या ये वही आवारा था

कुछ तो नज़र इन्हें आया होगा,मोहित को जो अपनाया होगा

मोहित साईं (भजन गायक एवं लेखक)

श्री अयोध्याधाम

09044466616

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।