तेरा दर्शन भोले कोई प्यारा सपना

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

तेरा दर्शन भोले कोई प्यारा सपना,

तेरी मूरत भोले कोई प्यारा लम्हा,

उस सपने में खो जाने का उस लम्हे में रुक जाने का,

मन चाहता है मेरा,

तेरा दर्शन भोले कोई प्यारा सपना,

शिव मैंने खुद को कभी अकेला न पाया,

मैं जानता था हरदम संग है तेरा साया,

शिव मुझपे बड़ा है उपकार तेरा,

तेरा दर्शन भोले कोई प्यारा सपना,

तेरी तुलना किस से करू मैं तू है सब से निराला,

मेरे दिल से हर दुःख दर्द को तूने है निकाला,

शिव तूने ही मुझको जीना सिखाया,

तेरा दर्शन भोले कोई प्यारा सपना,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।