श्याम खाटू वाले मेरे नाथ तुम हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम खाटू वाले मेरे नाथ तुम हो,

दुखो से डरु गा मैं क्यों जब साथ तुम हो,

तुम ही भरोसा मेरा विश्वाश तुम हो,

दुखो से डरु गा मैं क्यों जब साथ तुम हो,

जीवन की डोर जब है तेरे हवाले,

तू न सम्बाले कौन फिर सम्बाले,

अंग संग रहते मेरे दिन रात तुम हो,

श्याम खाटू वाले मेरे नाथ तुम हो,

दुखो से डरु गा मैं क्यों जब साथ तुम हो,

निकला भवर से मुझको उठाया,

हारे का सहारा बन के तूने दिखलाया,

तीन बाण धारी हो लखदातर तुम हो,

श्याम खाटू वाले मेरे नाथ तुम हो,

दुखो से डरु गा मैं क्यों जब साथ तुम हो,

इतनी है अर्जी अब न भुलाना,

चरणों में रखना मुझको सेवक बनाना,

भक्ति का ओ सँवारे एहसास तुम हो,

श्याम खाटू वाले मेरे नाथ तुम हो,

दुखो से डरु गा मैं क्यों जब साथ तुम हो,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।