है पहचान हमारी इक बाबा नाम तुम्हारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

है पहचान हमारी इक बाबा नाम तुम्हारा,

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,

गुण गाये हमने तेरे और तेरा नाम लिया,

पर तूने तो मेरी खातिर कितना खूब किया है,

मान मिला जग वालो से जब आपने स्वीकारा,

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,

मैं कहता हु गर्व से बाबा तेरा दिया ही खाता,

मेरी हस्ती न बन पाती अगर न दया दिखता,

सम्बल गया परिवार हमारा पा कर तेरा द्वारा,

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,

हम भी कहलाये तेरी प्रेमी बस इतना सा चाहिए,

नजर रहे हम पर तेरी बस ये अरदास लगाये,

निखिल रहे होठो पर बस तेरा ही जैकारा,

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।