याद तेरी सताये श्याम हर पल याद तू आये श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

याद तेरी सताये श्याम हर पल याद तू आये श्याम,

राह निहारे मेरे नैना दर्श दिखा दे मेरे श्याम,

याद तेरी सताये श्याम हर पल याद तू आये श्याम,

आँख से आंसू मेरे बहते क्यों है,

तेरे होते हम रोते क्यों है इतना दर्द है तेरी यारी में,

फिर भी तुझसे दिल लगाते क्यों है,

कोई मुझे समजाये श्याम,दर्द क्यों तेरा भाये श्याम,

याद तेरी सताये श्याम हर पल याद तू आये श्याम,

इतना सताना श्याम ठीक नहीं है,

इतना रुलाना श्याम ठीक नहीं है,

मेरे रोने पर हसे गई ये दुनिया दुनिया का मुझपे हसना ठीक नहीं है,

तेरे भरोसे रही आया श्याम दर्द न देना ज्योति को श्याम,

याद तेरी सताये श्याम हर पल याद तू आये श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।