मैं मुरली बन जाती मनमोहन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं मुरली बन जाती मनमोहन मुरली वाले की

जो मैं होती बांस बनोका

कट मुरली बन जाती

अद्रो से लग जाती मनमोहन मुरली वाले की

मैं..........

जो मैं होती फुल चमन का

बिन्दमाला बन जाती

हिरदे से लग जाती मनमोहन मुरली वाले की

मैं.........

जो मैं होती धुल गगन की

जा वृंदावन उड़ती

चरनो से लिपट जाती मनमोहन मुरली वाले की

मैं........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।