बंद किस्मत का ताला देखो खुल गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे मिल गया मुझे मिल गया मुझे मिल गया मेरा श्याम,

बंद किस्मत का ताला देखो खुल गया,

जब से श्याम सलोना मुझको मिल गया,

धन्ये धन्ये तुमको प्रभु धन्ये है तेरे नाम को,

तुमने ही बनाया है मेरे बिगड़े काम को,

तेरी दया मुझपे रहे तन मन मेरा ये कहता रहे,

मुझे मिल गया मुझे मिल गया मुझे मिल गया मेरा श्याम,

मैं जो कुछ भी हु प्रभु तेरा आशीर्वाद है,

तेरी किरपा से मेरा ये जीवन आबाद है,

जो भी कहा तूने किया मैंने प्रभु इतना कहा,

मुझे मिल गया मुझे मिल गया मुझे मिल गया मेरा श्याम,

पापू शर्मा कमजोर था बस तुझपे ही जोर था,

तूने हाथ पकड़ लिया सारे जग में शोर था,

जिसपे नजर तेरी रहे उसको फिकर कैसी रहे,

मुझे मिल गया मुझे मिल गया मुझे मिल गया मेरा श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।