दीवानो की ये टोली तेरे दर पे आ गई है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

दीवानो की ये टोली तेरे दर पे आ गई है,

साई तुम्हारी सूरत हर दिल को भा गई है,

दीवानो की ये टोली तेरे दर पे आ गई है,

हर लब पे तेरे निगमे हर दिल में तू ही तू है,

आता नहीं नजर पर हर शेह पर तू ही तू है,

तेरी ज्योत शिरडी वाले हर दिल में शा गई है,

दीवानो की ये टोली तेरे दर पे आ गई है,

बिन मनागे झोली भरता फिर मांगू भला मैं क्या,

जिसे तुम मिले हो बाबा उसे चाहिए भला क्या,

तेरी दया से मंजिल खुद पास आ गई है,

दीवानो की ये टोली तेरे दर पे आ गई है,

हो काम कोई कैसा भी तेरे नाम से ही होता,

तेरी दया से बाबा काँटा भी फूल होता,

मुर्दे में जान बाबा तेरे दर पे आ गई है,

दीवानो की ये टोली तेरे दर पे आ गई है,

तेरी दया के नग्मे भक्तो ने गुण गुनाये,

मांगी मुराद पाता जो तेरे दर पे आये,

चिंता मणि की श्रदा अब तुझको पा गई है,

दीवानो की ये टोली तेरे दर पे आ गई है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।